आगरा, 20 दिसंबर। 27 दिसंबर 1797 में आगरा में जन्मे उर्दू अदब की दुनिया की अज़ीम शख़्सियत मिर्ज़ा ग़ालिब की 226 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम बज़्म-ए-ग़ालिब समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें 26 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से ग़ज़ल गायन प्रतियोगिता फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा (सेल्फ़ी पॉइंट) पर दोवर्गों (१८ वर्ष तक और १८ वर्ष से अधिक) में होगी। प्रतिभाग करने का कोई शुल्क नहीं है। अधिक जानकारी के लिये ह्वाट्सऐप +91 79060 79647 पे मेसेज कर के प्राप्त कर सकते हैं।
27 दिसंबर को बज़्म-ए-ग़ालिब का आयोजन साँय 3:30 बजे से होगा जिसमे ग़ालिब द्वारा रचित ग़ज़लों का गायन आगरा छावनी स्थित होटल ग्रैंड में किया जाएगा। यह जानकारी अरुण डंग/सुधीर नारायण ने दी है।


