अर्जुननगर पुलिस सहायता बूथ बना कबाड़खाना

Crime उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

अर्जुननगर तिराहे पर बना पुलिस सहायता बूथ जोकि कबाड़खाना बना हुआ है।

आगरा, 14 दिसंबर। अर्जुननगर तिराहे पर बना पुलिस सहायता बूथ कबाड़खाना बन गया है। इसमें कहने को तो बाहर से दो ताले लगे हैं लेकिन अंदर कबाड़ा भरा हुआ है। किसी ने गत्ते आदि भर दिये हैं। शहर में विभिन्न चौराहों और तिराहों पर पुलिस कर्मियों के बैठने के लिये ये सहायता बूथ बनाये गये हैं। अर्जुननगर तिराहे पर भी बूथ बना हुआ है। जिस पर चारों ओर जादूगर आदि के पोस्टर लगे हैं। बूथ  के बाहर पुलिसकर्मी कुर्सी डालकर बैठते भी हैं। इस बूथ के अंदर पता नहीं किसने कबाड़ भर दिया है।
पुलिस बूथ के बाहर ठेले वाले भी खड़े रहते हैं। हो सकता है, इन्ही के द्वारा इस बूथ का उपयोग किया जा रहा होगा। हालांकि यह बिल्कुल ही गलत है। इसको साफ सुथरा बना दिया जाए तो सर्दी, गर्मी और बरसात से पुलिस कर्मियों को कुछ तो राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *