आगरा की सुखजीवन अकादमी ने जालंधर की संसारपुर अकादमी को हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश पंजाब स्थानीय समाचार

आगरा, 14 दिसंबर। जालंधर, पंजाब में चल रहे ऑल इंडिया ओलंपियन महेंद्र सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट अंडर -19 में आगरा की सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने संसारपुर हॉकी अकादमी को 8 -1 से हराया। आगरा अकादमी की टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।  पहले क्वार्टर्स  में स्कोर 0-0 चल रहा था ।सेकंड क्वार्टर में 0-0  थर्ड क्वार्टर में पहला गोल शफाद अली ने फील्ड गोल किया। दूसरा गोल प्रशांत शुक्ला ने चौथा गोल गौरव यादव स्टॉक दीपू रावत पेनल्टी कॉर्नर से दिनेश शर्मा ने किया। कुणाल सिंह ने दो गोल किये। आठवां गोल तुषार शर्मा ने किया ।टीम मैनेजर अमिताभ गौतम ने बताया कि टीम के कोच दिलीप शर्मा की मेहनत  रंग ला रही है।सभी  खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में दिनेश शर्मा, अभिषेक कुमार, अंकित पीपल, कुणाल सिंह, गौरव यादव ,तुषार शर्मा ,दिव्यांशु शर्मा, शिवम पटेल, प्रशांत शुक्ला ,अमन दीपू रावत, अमित कुमार , प्रतीक, रामानंद ,विनय सैनिक योगेश मोहम्मद आकिब ,सफlद अभिषेक कुमार  हैं। इस मौके पर सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष राजीव सोई , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल , गोपाल भगत ,  गौरव रौतेला, अजय सिंह राजपूत ,केपी सिंह यादव ने बधाई दी। टीम का अगला मैच पंजाब की राउंड ग्लास हॉकी अकादमी से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *