आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बिजनौर के विवेक विश्वविद्यालय,दिल्ली रोड के इंडोर हॉल में 21 से 23 नवंबर तक उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो संघ द्वारा बिजनौर ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से खेली जा रही 42वी ऑफिसियल सीनियर फाइट ,15वीं सीनियर पूमसे एवं 9वीं कैडेट फाइट, पूमसे जबकि सब जूनियर एवं जूनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
पहले दिन आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत मुक़ाबले में आगरा की ओर से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर आगरा का नाम रोशन किया । मास्टर पंकज शर्मा ने पूमसे (शिपजिन,जीते एवं हंसू ) में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये ।
पंकज शर्मा को दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।


