पं. गिरधर की पुण्यतिथि पर काला महल में भंडारा 

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 10 दिसंबर। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 34वीं पुण्यतिथि 14 दिसंबर को श्री गिरधर गोपाल मन्दिर, काला महल पर मनाई जायगी। यहां तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन भंडारे के साथ होगा। पुण्यतिथि पर 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहब सिंधी धर्मशाला में रखा जायगा। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार 13 दिसंबर को धर्मशाला पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। भजन-कीर्तन सुबह से लेकर सायंकाल तक चलेंगे। 14 दिसंबर को सुबह धर्मशाला पर श्री अखंड पाठ साहब का भोग पड़ेगा। उसके बाद श्री अखंड पाठ साहब की सवारी निकलेगी। इसके बाद पाठ साहब को मन्दिर में विराजमान किया जाएगा। उसके बाद धर्म शाला पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
सभी कार्यक्रम पं. बंटी महाराज के नेतृत्व में होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पं. बंटी महाराज, सूर्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, नंदलाल आयलानी, किशोर बुधरानी, बबलू भाई, पंडित गौरी महाराज, रामचंद गुरनानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, राज कुमार गुरनानी, जय प्रकाश केस्वानी, मुकेश वाधवानी, विकास जेठवानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, विनय शर्मा, अशोक चावला, राजू खेमानी, अशोक कोडवानी, सुशील नोतनानी, हरेश पंजवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *