22 एवं 26 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना व भरतपुर , मथुरा, सोनीपत सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
आगरा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेल प्रशासन ने कोटा–पानीपत– कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09801/09802 कोटा–पानीपत–कोटा स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे यात्रियों को कोटा, दिल्ली, हरियाणा एवं मार्ग के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 09801 कोटा–पानीपत स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर को कोटा से प्रातः 09:45 बजे रवाना होकर लाखेरी 10:38 बजे, सवाई माधोपुर 11:28 बजे, गंगापुर सिटी 12:23 बजे, हिंडौन सिटी 13:08 बजे, बयाना 14:10 बजे तथा भरतपुर 14:48 बजे, मथुरा 16:10 बजे, नई दिल्ली 19.15 बजे, सोनीपत 20:43 बजे, भोड़वाल माजरी 21:20 बजे पहुंचते हुए उसी दिन रात्रि 22:25 बजे पानीपत पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09802 पानीपत–कोटा स्पेशल 22 एवं 26 अक्टूबर को पानीपत से रात्रि 23:35 बजे रवाना होकर अगले दिन भोड़वाल माजरी 00:35 बजे, सोनीपत 01:10 बजे, नई दिल्ली 02:20 बजे, मथुरा जंक्शन 05:15 बजे, भरतपुर 06:03 बजे, बयाना 07:00 बजे, हिंडौन सिटी 07:57 बजे, गंगापुर सिटी 08:32 बजे, सवाई माधोपुर 09:55 बजे तथा लाखेरी 10:56 बजे पहुंचते हुए दोपहर 13:00 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, नई दिल्ली, सोनीपत एवं भोडवाल माजरी स्टेशनों पर ठहरेगी।
कोच संरचना
02- एसएलआर, 12- सामान्य श्रेणी, 03- शयनयान श्रेणी, 01- तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कुल-18 कोच
यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त कर सकते हैं।


