आगरा। वर्षों से चले आ रहे मतभेद दूर करने के लिये त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा त्यागी ब्राह्मण एकता के लिए गाँव गाँव जाकर लोगो से समर्थन की अपील की इसी सम्बन्ध में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रेस वार्ता आहार रेस्टोरेंट फतेहाबाद रोड पर आयोजित की गई। जिसमें समाज के सभ्रांत लोग जिसमे सर्व श्री रामनरायन त्यागी एड , प्रेम सिंह त्यागी एड, सुधाकर त्यागी एड , श्रीनिवास वित्थरिया , श्रीमती नीलिमा लवानिया पुत्री स्व रमेश कांत लवानिया पूर्व विधायक खेरागढ़ ने कहा कि पिताजी के द्वारा किये गए विकास को मूर्त रूप तभी पूर्ण माना जायेगा जब तक त्यागी ब्राह्मण एकता को एकसूत्र में पिरोने का काम करेंगे । जितेन्द्र शर्मा , छविराम पंडित , धीरज लवानिया , रविकांत त्यागी ने समाज की हो रही उपेक्षा और व्याप्त कुरीतियों पर दूर करने का प्रयाश किया जा रहा है।
त्यागी ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन समाज में त्यागी ब्राह्मणो को एकजुट रहकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए बल दिया जायेगा । समाज को राजनीति में हिस्सेदारी हो रही उपेक्षा केवल आपसी मतभेद हैं। इन मतभेदों को दूर कर समाज को आगे चलकर त्यागी ब्राह्मण मंच (रजि) के एक विशाल संग़ठन के गठन का निर्णय लिया गया और भविष्य में 25 हजार लोगों के साथ जिले में एक विशाल सम्मेलन आगामी दिसम्बर में करना तय किया गया । लोगों से 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को त्यागी ब्राह्मण एकता मंच एवम सनातन सन्देश देने के लिए आचार्य सुनील कौशल जी महाराज को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।


