



आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरी सिंह की सूचना अनुसार उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह से प्राप्त पत्र के अनुसार 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 41वें यूथ नेशनल चैंपियनशिप हेतु उत्तर प्रदेश का प्री नेशनल कैंप 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। बालिकाओं का कैंप आगरा में 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक और बालकों का कैंप 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा
इसमें बालक वर्ग में आगरा के अभय राणा सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेंट एंथोनी स्कूल की दीपिका चौहान ,हर्षिता चौहान , और गायत्री पब्लिक स्कूल की दीक्षा का चयन हुआ है। इनके चयन पर जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉक्टर रीनेश मित्तल ,राहुल सक्सेना, श्यामवीर सिंह,आशीष वर्मा, शैलेंद्र सोनी ,सचिन दत्त जोशी, हरेंद्र प्रताप शर्मा ,दीपक कुमार, मनीष वर्मा, कुलदीप,प्रतिभा ,अयंत राणा ,नमनदीप सिंह आदि ने बधाई दी है


