आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के क्रीड़ा स्थल पर 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विवेक वीर सिंह, डॉ. डी.के. सिंह एवं ललित पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए निर्णायक मंडल में वीरपाल सिंह, के.पी. सिंह यादव, ललित पाराशर, अजय सिंह एवं प्रवीण कुमार शामिल रहे। वहीं, चयनकर्ता के रूप में बृजेश कुमार, विजय लक्ष्मी, राम प्रकाश यादव एवं शिखा झिंगरन ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर हरपाल सिंह चाहर, दीपांशु सांवलिया, पंकज कुमार, सौरभ सिंह, प्रशांत शुक्ला, श्रीमती लता चौहान एवं श्रीमती पूनम चाहर सहित अनेक खेल शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, संजय नेहरू एवं रवि प्रकाश द्वारा किया गया। अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मंडल के विभिन्न जनपदों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं खिलाड़ियों के जलपान की व्यवस्था प्रतियोगिता की संयोजक एवं प्रधानाचार्या मंजू रानी तथा डॉ. विवेक वीर द्वारा की गई।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का संयोजन कैंट इंटर कॉलेज, आगरा ने किया, जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता का संयोजन आरबीएस इंटर कॉलेज, खंदारी, आगरा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल शिक्षकों, निर्णायकों, चयनकर्ताओं एवं आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में आगरा ने मथुरा को 35-7 से व अंडर- 17 वर्ग में आगरा ने मथुरा को 28-11 से तथा 14 वर्ग में मथुरा ने आगरा को 26 -15 से हराया, 17 वर्ष वर्ग में मथुरा ने फिरोजाबाद को 30-15 से तथा 19 वर्ष आयु वर्ग मे मथुरा ने आगरा को 40- 23से हराया


