उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया-विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने नामांकन आवेदन किए जमां

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.05.10.2026.आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत कमिश्नरी में बनाए गए नामांकन स्थल न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन आवेदन जमा किए गए जिसमें शिक्षक निर्वाचन हेतु यथा आकाश अग्रवाल, धीरज सिंह, राहुल पाराशर, मदन मोहन शर्मा, ब्रह्मजीत सिंह, चंद्र प्रकाश, रण विजय यादव, दिलीप कुमार, मोहम्मद वसीम, रामू प्रसाद आदि ने अपना नामांकन दाखिल किया।स्नातक क्षेत्र हेतु यथा मानवेंद्र प्रताप सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, शशांक, अनुराग सिंह, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रघुराज सिंह, मतेंद्र सिंह गहलोत, दक्ष कुमार, राहुल गुप्ता, श्रीमती रुमा कुमारी ने अपने नामांकन दाखिल किए।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 मतदान केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 46 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हैं, मतदान केन्द्र बिचपुरी तथा कटरा बजीर खां में मतदाताओं की संख्या मानक से अधिक होने के कारण उसी मतदान केन्द्र पर एक – एक सहायक मतदेय स्थल की प्रस्तावना की गई है।आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु जूनियर हाईस्कूल नगर निगम बजीरपुरा का भवन जर्जर होने के कारण उसी मतदान क्षेत्र में स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बजीरपुरा रोड में नया मतदान केन्द्र बनाए जाने की प्रस्तावना की गई है।

:: निर्वाचन का कार्यक्रम ::
1-निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक -29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार)
2 -नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक- 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
3 -नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक- 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार,11 बजे से)
4 -नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक- 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार,11 बजे से 03 बजे)
5 -मतदान का दिनांक -23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
6-मतगणना का दिनांक- 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
7-वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा- 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) है मतदान का समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक रहेगा।

नामांकन स्थल-न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4
नामांकन दाखिल करने का समय व तिथि- 11 बजे से 03 तक,29.09.2026 से 06.09.2026 तक (लोक अवकाश छोड़कर)
*नामांकन करने के समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ₹10,000 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवार को ₹5,000 जमानत राशि चालान के माध्यम से जमा करनी होती है।
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सन्दर्भ में आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद- आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया एवं कन्नौज हैं।आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या- 322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016, दिनांक-26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हो गये हैं,आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु आयुक्त आगरा/ रिटर्निंग आफिसर हैं।
इस अवसर पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त राजेश कुमार,अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधार चौहान, सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *