पुरोहित पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि 14 को ,  काला महल में होंगे सिंधी समाज के विशेष धार्मिक कार्यक्रम

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 5 दिसंबर। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 34वीं पुण्यतिथि 14 दिसंबर को श्री गिरधर गोपाल मन्दिर काला महल पर मनाई जायगी। तीन दिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहब सिंधी धर्मशाला में रखा जायगा। पूरे दिन धर्मशाला मे भजन कीर्तन होंगे शाम को आरती होगी। मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार 13 दिसंबर को धर्मशाला पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। भजन-कीर्तन सुबह से लेकर सायंकाल तक चलेंगे। 14 दिसंबर को सुबह धर्मशाला पर श्री अखंड पाठ साहब का भोग पड़ेगा। उसके बाद श्री अखंड पाठ साहब की सवारी निकलेगी। समाज के लोग अपने पुरोहित का स्मरण करेंगे। बाद में अपने गुरु जी को याद करते हुए पाठ साहब को मन्दिर में विराजमान किया जाएगा।
सभी कार्यक्रम पं. बंटी महाराज के नेतृत्व में होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन के संबंध में हुई बैठक में पं. बंटी महाराज ,सूर्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, नंदलाल आयलानी, किशोर बुधरानी, बबलू भाई, पंडित गौरी महाराज, रामचंद गुरनानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, जय प्रकाश केस्वानी, विकास जेठवानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, विनय शर्मा, अशोक चावला, राजू खेमानी,अशोक कोडवानी, सुशील नोतनानी, हरेश पंजवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *