आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल एवं यात्री सुविधाओं का निरंतर उन्नयन

Press Release उत्तर प्रदेश


25 वाटर बूथों का उन्नयन कर दिव्यांगजन के अनुकूल बनाया गया

पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं जांच जारी

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के नेतृत्व में आगरा मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वाटर बूथों तथा पेयजल व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
आगरा कैंट स्टेशन पर स्थित 25 वाटर बूथों का उन्नयन कर उन्हें दिव्यांगजन के अनुकूल बनाया गया है। शेष वाटर बूथों के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके माध्यम से सभी यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेयजल सुविधा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आगरा मंडल द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण के माध्यम से आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आगरा मंडल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। आगरा मंडल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के निरंतर विकास एवं उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *