स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान एवं वृक्षारोपण

Press Release उत्तर प्रदेश

महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे एवं मंडल रेल प्रबंधक, आगरा ने मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में किया श्रमदान एवं पौधारोपण

महाप्रबंधक ने वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की

स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 पखवाड़े के अंतर्गत आज देशभर में आयोजित “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान अभियान के तहत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में भी व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल ने मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए सामूहिक श्रमदान किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत डब्ल्यूडब्ल्यूओ (उत्तर मध्य रेलवे) की अध्यक्षा एवं डब्ल्यूडब्ल्यूओ (आगरा) की अध्यक्षा सहित अन्य अधिकारियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ हरित वातावरण के निर्माण एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता का दें सब मिलकर साथ!” अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना है।
आगरा मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं रेलवे कॉलोनियों में लगातार स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्थानों पर भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्व भाग लेते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं हरित रेलवे परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।
महाप्रबंधक ने वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की
स्वच्छता अभियान के उपरांत महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह ने आगरा मंडल के अंतर्गत वृंदावन रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा परिसर में एकत्रित कचरे के ढेर का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने स्टेशन के शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।इसके अतिरिक्त प्रस्तावित 2nd एंट्री पर उपलब्ध कराए जाने वाली जन सुविधाओ के संबंध मे निरीक्षण किया |
उन्होंने मथुरा–भूतेश्ववर के बीच नई बन रही अपलाइन तथा अलवर लाइन का निरीक्षण किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *