सबजूनियर बालिका बास्केटबाल के ट्रायल 5,6 अक्टूबर को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में दिनॉंक 08 से 11 अक्टूबर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर देहात में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 05 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 06 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।
सबजूनियर बालिका बास्केटबाल चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 05 अक्टूबर, 2026 को सायं 3.00 बजे एवं 06 अक्टूबर, 2026 को अपरान्ह 2.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिष्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *