स्वच्छता के संदेश के साथ आयोजित हुआ ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ कार्यक्रम

Press Release उत्तर प्रदेश

रेलवे खेल परिसरों एवं मैदानों में सामूहिक जीरो-वेस्ट खेल आयोजन के बाद चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

आगरा। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आगरा मंडल में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के साथ संचालित किया जा रहा है।
स्वच्छता को जनभागीदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आगरा मंडल में दिनांक 25 एवं 26 सितंबर 2026 को ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत रेलवे के गोवर्धन स्टेडियम में सामूहिक रूप से जीरो-वेस्ट खेल आयोजन किए जा रहा है। खेल गतिविधियों के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने, कचरे के पृथक्करण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खेल गतिविधियों के समापन के पश्चात संबंधित खेल परिसर एवं मैदानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया , इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता ,मंडल खेल अधिकारी श्री अनिल सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थेl इसमें रेलकर्मियों, खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से परिसर की साफ-सफाई की गयी तथा एकत्रित कचरे को निर्धारित स्थानों पर अलग-अलग श्रेणियों में निस्तारित किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को खेल भावना, सामूहिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेलवे द्वारा खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से कर्मचारियों एवं आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों, रेलकर्मियों, विद्यार्थियों, रेलवे कॉलोनीवासियों एवं आमजन से अपील की कि वे कम उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण (RRR) की अवधारणा को अपनाएं, एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचें, कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित करें तथा उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, कार्यस्थल, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *