राजीव बालियान को जेड एस ओ ताजगंज का प्रभार

Press Release उत्तर प्रदेश

—- नगर निगम प्रशासन ने तीन सफाई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
—— फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान की भी मिली जिम्मेदारी

आगरा। नगर निगम प्रशासन ने तीन सीएसएफआई/एसएफआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार, नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में किए गए ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
राजीव बालियान को वार्ड 29, 45, 63, 58 और 87 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ताजगंज जोन के जेडएसओ से संबंधित कार्य भी देखेंगे।
इंद्रपाल सिंह को वार्ड 17, 10, 20 और 54 सौंपे गए हैं। इनके साथ एपिडेमिक कंट्रोल, फॉगिंग और एंटी लार्वा गतिविधियों की जिम्मेदारी भी रहेगी।
जितेंद्र गौतम को वार्ड 30, 73 और 42 का कार्यभार दिया गया है। उन्हें एपिडेमिक कंट्रोल और एंटी लार्वा संबंधी कार्य भी देखने होंगे।
डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में कार्यक्षेत्र में बदलाव का उद्देश्य सफाई व्यवस्था की निगरानी मजबूत करने के साथ संचारी रोगों, मच्छरजनित रोगों आदि की रोकथाम संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *