70 वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता कल

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । 70 वीं माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा मण्डलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर को श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क इ का,बेलनगंज,आगरा पर प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। सर्वप्रथम सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का वजन 24 सितंबर आज को प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क इ का, बेलनगंज, आगरा पर लिया जाएगा । वजन के बाद प्रतियोगिता प्रारम्भ की जाएगी ।
70वीं आगरा मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गोरखपुर में पहली बार आयोजित होने वाली 70वीं उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।

इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार 70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा मंडलीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वान्डो द्वारा 1 जनवरी 2026 से लागू नए नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी,साथ ही ई एस एस (इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम) एवं पी एस एस (प्रोटेक्ट स्कोरिंग सिस्टम) के माध्यम से सभी को बड़ी एल ई डी स्क्रीन पर लाइव स्कोर दिखा कर की जाएगी ।

पी एस एस क्या है ?

आधुनिक ताइक्वान्डो में (पारदर्शिता एवं निष्पक्षता हेतु) विशेषकर ओलम्पिकस में पी एस एस का ही उपयोग किया जाता है ।

सेंसर:-
खिलाड़ियों द्वारा पहने जाने वाले विशेष चेष्ट गार्ड्स एवं हेड गियर के अंदर एवं खिलाड़ियों के पैरो के मौजों में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे होते हैं जो ब्लूटूथ प्रणाली पर कार्य करते हैं,जब एक खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी के चेस्ट या सिर पर निर्धारित फ्रीक्वेंशी से वार या किक मारता है तो सेंसर उस प्रहार (फ्रीक्वेंशी) को मापकर तुरन्त वायरलेस तरीक़े से स्कोर को कंप्यूटर पर सिग्नल भेज देता है और लाइव स्कोर एल ई डी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है जो सभी उपस्थित को दिखाई देता है ।

ये तकनीक निष्पक्षता को प्रदर्शित करती है, मानवीय गलतियों को समाप्त कर प्रतियोगिता में पक्षपात को पूर्ण रूप से दूर कर पारदर्शिता लाती है ।

ये जानकारी श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क इ का,बेलनगंज की प्रधानाचार्या डॉ0 उज्जल जैन ने दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *