बेंगलुरू, 1 सितंबर। डा. बीसी राय ट्राफी के सेमीफाइनल में बंगाल के हाथों 1-0 से हारी यूपी की टीम। यूपी के बालकों का बाल पजेशन भी अधिक रहा लेकिन इसके बावजूद हार गये। टीम मैनेजर एम एस बेग ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने दो सुंदर मौके गंवा दिये। जिसका परिणाम यह रहा कि हम 1-0 से हार गये। हालांकि उनका कहना है कि हमारे खिलाड़ी बेहतरीन लड़कर हारे हैं। इस हार के साथ ही यूपी टीम का नेशनल अंडर-15 फुटबाल टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया। इस पराजय के साथ ही यूपी की टीम कल सुबह ही बेंगलूर से बनारस के लिये रवाना हो जाएगी।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के बालकों ने उड़ीसा और गोवा को हराया था। जबकि दिल्ली के हाथों शुरूआती मैच हार गये थे। कुल मिलाकर पहली हार के बाद भी हमारी टीम ने हौसला जारी रखा। जिसका परिणाम यह रहा कि सेमीफाइनल तक का सफर उत्तर प्रदेश के बालकों ने तय कर लिया। यूपी टीम के कोच बरेली के राजीव रंजन हैं। सहायक कोच अवधेश पटेल बनारस के हैं। फिजियो अजीत सिंह भी बनारस के हैं। टीम मैनेजर एम एस बेग जाने माने नेशनल लेबल के फुटबालर हैं और रेलवे के लिये फुटबाल खेले हैं। वैसे वे यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।
टूर्नामेंट का अवलोकन
प्रारूप: दो स्तरीय प्रतियोगिता (स्तरीय 1 और स्तरीय 2) जिसमें प्रत्येक में 16 टीमें होंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। समूह विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।
आयु वर्गः अंडर-15 (2023-24 सत्र से अंडर-19 से परिवर्तित)।
आयोजकः अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ
(एआईएफएफ)। All India Footbal… +1
आयोजन स्थल और स्थान
टियर 1: बैंगलोर फुटबॉल स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक।
दूसरा चरण: आरके आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर, छत्तीसगढ़। All India Football


