राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आगरा मंडल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आगरा मंडल द्वारा विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मंडल के रेलकर्मी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है | यह आयोजन पदमभूषण सम्मानित मेजर ध्यानन्द की याद में किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27-08-2026 को रनिंग में कर्मचारी वर्ग के 100 मी. एवं 400 मी. मे प्रथम स्थान जितेंद्र, दूसरा एवं तीसरा स्थान 100मी. में नीरज सिंह एवं दिनेश मीना तथा 400 मी. में दूसरे और तीसरे स्थान पर सौनवीर एवं दिनेश रहे। 100 मी. बालक वर्ग मे प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान अन्नया राज सिंह, सिदार्थ कव्यांश एवं बालिका वर्ग मे प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान सिद्धी भटनागर, रिद्धी भटनागर एवं अनवी गुर्जर रहे।
बैडमिंटन में आगरा मंडल में ऑफिसर किड्स के बालक वर्ग (A13) में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान पर अर्श गुप्ता, अक्षत वर्मा एवं पार्थ त्रिपाठी तथा बालिका वर्ग में प्रथम / द्वितीय स्थान पर राशि बघेला, अविशा गोयल रही। कर्मचारी किड्स के बालक वर्ग (A13) में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान पर कन्हैया यादव, असद अंसारी एवं आदित्य कुमार तथा बालिका वर्ग में प्रथम/द्वितीय स्थान पर चंद्रप्रभा, शंभवी झा रही। मथुरा में कर्मचारी वर्ग में प्रथम / द्वितीय / तृतीय स्थान पर अभिनव कोंकेरिया, ललित कुमार, प्रेम कुमार चौधरी रहे तथा U14 बालक वर्ग में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान पर शाश्वत चौधरी, यश खत्री, ऋत्विक धाँगर बालिका वर्ग में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान पर श्रेया गुप्ता, समाइरा खत्री, उर्वी फौजदार। मथुरा में शतरंज में कर्मचारी वर्ग में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान पर आशीष कुमार, भोमेश कटारिया एवं शाश्वत चौधरी रहे एवं U12 में प्रथम आश्रिता कुशवाहा एवं द्वितीय पर प्रिंस सोलंकी रहे।
टेबल टेनिस में कर्मचारी वर्ग में शाबाज़ अंसारी, रमेश सिंह, सूर्यकांत और जितेंद्र सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे और कर्मचारी महिला वर्ग में प्रथम / द्वितीय/तृतीय स्थान पर तनु काला, परना पॉल एवं मनाली वाघेला रही।
कार्यक्रम के दौरान आगरा मंडल के खिलाडी राकेश अग्रवाल,प्रणवेन्द्र कुमार, जितेद्र, रत्तीराम सैनी, सौरभ पौद्दार, अयान खान एवं कर्मचारी में कौशल शर्मा, अजीत सिंह, संदीप शुक्ला, नीरज नगरकोटी, रवि कसाना, समय सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *