तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट 3 सितंबर से आगरा के एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट दिनांक 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के टेबिल टेनिस हॉल ‌ में आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न आयु वर्गों के टेबिल टेनिस खिलाड़ी शिरकत करेंगे ।इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ० अलका शर्मा ने बताया प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है-
1. हॉप्स बालक एवं बालिका वर्ग-(11 वर्ष)
2. कैडेट बालक एवं बालिका वर्ग-(13 वर्ष )
3. सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग- (15 वर्ष )
4. जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग-(17 वर्ष )
5. यूथ बालक एवं बालिका वर्ग-(19 वर्ष )
6. महिला एवं पुरुष वर्ग
प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *