पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग, ‘तीज क्वीन’ और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार
आगरा। बसेरा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में. फतेहाबाद रोड स्थित ‘हरियाली तीज महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
*लवी अरोड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम सोसाइटी की मातृशक्ति एवं समाज सेवी नलिनी द्विवेदी, निशा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अर्चना गांधी, अर्चना गांधी दीप्ति तिवारी, अनु नोतनानी, श्वेता राजोरिया, मोना नोतनानी, मुस्कान शर्मा, गुरलीन जी, प्रियंका यादव, मीनू गुप्ता, जूली, निशु, आदि शामिल हुईं ।
पौराणिक स्वरूपों ने खींचा सबका ध्यान
महोत्सव पर्व के पावन अवसर पर अध्यक्षता कर रही लवी अरोड़ा ने परिसर में प्रवेश करते हुए सभी मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा कर भविष्य स्वागत किया
प्रतियोगिताओं और पुरस्कारों की धूम
आयोजन के दौरान पंक्चुअलिटी, सोलो व ग्रुप डांस, मेहंदी, कैटवॉक, लकी ड्रा और बहुप्रतीक्षित ‘तीज क्वीन’ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
*मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही लवी अरोड़ा के साथ सोसाइटी के गणमान्य लोगों की उपस्थिति बनी रही।


