दुष्यंत और प्रतिज्ञा ने जीती क्रास कंट्री

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 15 अगस्त, 2026.खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनाँक 15 अगस्त, 2026 को बालक एवं बालिका वर्ग में 05 कि0मी0 क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इस रेस का शुभारम्भ श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को झण्डा दिखाकर किया गया। यह रेस एकलव्य स्टेडियम, आगरा के सौदागर लाइन बाजार वाले गेट से प्रारम्भहोकर नन्द चौराहा, आयुक्त निवास, होटल क्लार्कशीराज, लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड होते हुएं प्रधान डाकघर चौराहे से मुड़कर सदर बाजार होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर ही समाप्त हुई।

इस रेस के विजयी धावक निम्नवत् रहेंः-

बालक वर्गः- दुष्यन्त (प्रथम), नवीन कुमार (द्वितीय), नितिन गुर्जर (तृतीय). सुशांत (चतुर्थ), हैप्पी बघेल (पांचवे)

एवं रवि कुमार (छटवें) स्थान पर रहें।

बालिका वर्गः कु० प्रतिज्ञा (प्रथम), कु० भावना (द्वितीय), कु० सानिया (तृतीय), कु० पायल (चतुर्थ), कु० सोनम

(पांचवे) एवं कु०शीतल (छटवें) स्थान पर रहीं।

इस रेस को आयोजित कराने में राजेश यादव, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह, अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, सुश्री कल्पना चौधरी, विनय कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, साहिल कुमार, रघुनाथ यादव, दक्ष गौतम एवं जावेद, जुनैद सलीम, रूप किशन बघेल आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया। इससे पूर्व प्रातः 8.00 बजे श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी द्वारा स्टेडियम प्रांगण में झण्डारोहण करते हुएं राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक, स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *