माध्यमिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में एम डी जैन इंटर कालेज बना हीरो, तीनों वर्गों में चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। आज माध्यमिक बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया उसमें एम डी जैन बालक वर्ग के तीनों वर्गों में फाइनल में पहुंचा और विजेता बना ।
19 वर्ष में एमडी जैन ने सेंट पॉल्स स्कूल को 12=6 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिसमें एमडी जैन की ओर से प्रशांत ने 6 गोल,देव ने 2 गोल विवेक, चाणक्य,आयुष और सत्यम ने एक-एक गोल किया, शिवम ने शानदार गोलकीपिंग की। उपविजेता टीम की ओर से नाइस ने 4 और हर्ष ने 2 गोल किए
17 वर्ष बालक में एम डी जैन ने जीआईसी को 8=2 से हराया। जिसमें एम डी जैन की ओर से कृष्णा सिकरवार ने 3 गोल, अर्णव ,अतुल्य कृष्णा, नक्श, खुशाल ने एक एक ने गोल किए । बकि उपविजेता टीम की ओर से देव और अंशु ने एक-एक गोल किया।
14 वर्ष बालक में एमडी जैन ने सेंट पॉल्स को 2= 0 से हराया विजेता टीम की ओर से हर्ष मौर्य ने दो गोल किए । मैचो के निर्णायक सौरभ शर्मा, अवधेश कुमार ,और अभय शर्मा और सौरभ थे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विदुषी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । जबकि समापन समारोह पर खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा )बी पी सिंह प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल वशिष्ठ, प्रधानाचार्य डॉक्टर अतुल जैन, प्रधानाचार्य डॉक्टर एस के सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर सोमदेव सारस्वत, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय गर्ग, प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमा देवी, पंकज शर्मा, पंकज कश्यप, विदुषी सिंह, आशा वशिष्ठ, रेखा शमी, संजय नेहरू के पी सिंह ,रवि प्रकाश, शाहतोश गौतम, एसके जैन बृजेश कुमार, दिलीप शर्मा, संदीप परिहार डेरिक आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉक्टर रीनेश मित्तल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एम डी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय गर्ग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *