आगरा, 11 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज थाना छत्ता क्षेत्र के कार्यालय पहुंचकर नवागत एसीपी श्वेता वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एसीपी श्वेता वर्मा द्वारा थाना छत्ता क्षेत्र का कार्यभार संभालने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। व्यापारियों ने विशेष रूप से सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसीपी श्वेता वर्मा ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री दीपक शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत एसीपी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में थाना छत्ता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


