प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछियां में वीर सैनिकों को आभार भरा पत्र, राखी, एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

भदोही। प्राथमिक विद्यालय एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछियां, डीघ, भदोही के प्रांगण में हर घर तिरंगा झंडा के उपलक्ष्य में आज भदोही जनपद में जिला अधिकारी शैलेष कुमार के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही शिवम पांडेय के निर्देश एवं खंड शिक्षा अधिकारी डीघ, मनोज सिंह के दिशा निर्देशन में नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीर सैनिकों को आभार भरा पत्र, राखी, एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, योगेश कुमार तिवारी, राज बहादुर, सलोनी गुप्ता, मंजू यादव, विनोद कुमार पाल, श्रेया मौर्या, प्रियंका, सुरेखा, राम मोहन आदि शिक्षक एवम बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *