सेंट एंड्रयूज स्कूल आगरा के अभय राणा का यूपीबीएल सीजन 2 में चयन, देवभूमि लायंस, रामपुर टीम में मिली जगह

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । सेंट एंड्रयूज स्कूल, आगरा के लिए गर्व का पल। स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभय राणा * का चयन *यूपीबीएल सीजन 2 के लिए देवभूमि लायंस, रामपुर टीम में हुआ है।
अभय की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। सेंट एंड्रयूज स्कूल के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा ने अभय राणा को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि का श्रेय कोच आशीष जादौन और असिस्टेंट कोच कन्हैया पाठक को भी जाता है। दोनों ने कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से अभय को इस मुकाम तक पहुंचाया। डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा, “सेंट एंड्रयूज स्कूल खेल और पढ़ाई दोनों में हमेशा अग्रणी रहा है। अभय ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह यूपीबीएल में स्कूल और आगरा का नाम रोशन करेगा।” स्कूल के सभी शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ ने भी अभय को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *