आगरा। आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल संचयन जन भागीदारी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने बताया कि छोटी-छोटी आदतों से ही हम पानी बचा सकते हैं छतो से गिरने वाले वर्षा जल को हार्वेस्टिंग विधि के माध्यम से सीधे जमीन की गहराई में पहुंचा कर जल स्तर को बेहतर किया जा सकता है
कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने रैली निकाली जो धूलियागंज होते हुए बाजार का भ्रमण किया गली-गली में जाकर स्थानीय लोगों से पानी बचाने की अपील की गई।स्वयंसेवकों ने पोस्टर के माध्यम से भी पानी बचाने का सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र मदन मोहन अग्रवाल सोमवीर सिंह यादव पंकज कश्यप लव प्रकाश गुप्ता नरेंद्र सिंह यादव मुकेश कुमार सतीश चंद्र श्याम लाल पारस जैन शुभम पाठक अवधेश कुमार मनोज जैन आदि उपस्थित रहे। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अजय पांडेय का विशेष सहयोग रहा।


