
आगरा।जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार मेरठ में 4 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए आगरा जनपद की टीम का चयन ट्रायल एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज विभिन्न स्कूलों के 70 बालक और 55 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉक्टर रीनेश मित्तल ने बताया कि चयन ट्रायल के पश्चात में 20 बालक एवं 20बालिकाओ का चयन शिविर के लिए किया गया खिलाड़ियों का चयन शैलेंद्र सोनी,कुलदीप,मनीष वर्मा,और अंयत राणा हिमांशु गुप्ता, वैशाली, राहुल सक्सेना, दीपक कुमार ने किया।


