आगरा। उत्तराखंड में आयोजित 13 वीं ओपन नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 8 कांस्य पदक सहित 9 पदक आपने नाम किए यह प्रतियोगिता 29 मई से 31 मई 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम हल्द्वानी उत्तराखंड में आयोजित की गई ।
डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसियेशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया की इन खिलाओ ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया सीनियर महिला वर्ग में आरती शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया । राम सिंह पचौरी , प्रीति बघेल , नमन सिंह , आरोही गुप्ता , मुनेंद्र कुमार , विकांक्षी चौहान ,और ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया
संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने इस सफलता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संघ के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों संतोष कुमार , चंद्रशेखर ,रमन कुमार , प्रदीप त्यागी , नरेश बघेल , मनोज सिंह , रघुनाथ यादव , सौम्या रंजन , हरजीत सोलंकी , विजय कुमार वर्मा , मोहिनी कुशवाह ने हर्ष व्यक्त करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की।


