आगरा फुटबॉल अकैडमी और ग्रोइंग स्टार के मध्य मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।   फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान  की सूचनानुसार, जिला फुटबॉल लीग 2026-27 अंडर 14 बालक वर्ग के आज दूसरे दिन 2 जून  को ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर आज 4 मैच खेले गए ।जिसमें पहला मैच आगरा फुटबॉल अकैडमी और ग्रोइंग स्टार के मध्य खेल गया जिसमें दोनों ही टीमों ने  शानदार खेल दिखाया और मैच का रिजल्ट ड्रॉ पर ख़त्म हुआ। दूसरा मैच यूनाइटेड एफ़ सी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के मध्य खेल गया जिसमें एक्सटीन फुटबॉल क्लब की ओर से अर्श सेठ ने पहले हाफ में एक शानदार गोल करके अपनी टीम को 1 गोल की बढ़त दिलायी जोकि अंत तक रही और 1-0 के स्कोर से जीत दर्ज कर दी। तीसरा मैच विलेजर एफ सी 2 और एकलव्य स्टेडियम के मध्य खेला गया, जिसमे दोनों ही टीमों ने काफ़ी रोमांचक खेल दिखाया पर अंत तक ये मैच 0-0 पर समाप्त हुआ। दिन का आखरी मैच एम पी एफ सी और विलेजर एफ सी 1 के मध्य खेला गया। इस मैच में काफ़ी कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला और मैच के आख़री पल में विलेजर एफ सी 1 के रणवीर ने 1 शानदार गोल करके अजेय बढ़त दिलाई मैच को 1-0 से जीत कर अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव व आशीष कर्दम रहे।  इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करवाने के लिए मोनू आयोजन सचिव ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान आगरा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमानबिल्लू चौहान, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी अक्षय सिंह, आगरा फुटबॉल अकैडमी के सचिव आदित्य चौहान, एकलव्य स्टेडियम के कोच योगेश वर्मा, श्यामो ग्राम के वरिष्ठ नागरिक राजपाल सिंह , समाजसेवी मुखिया , अनेक सिंह, राजन सिंह , सोनू आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कल  चार लीग मैच प्रातः 7 बजे से खेले जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *