आगरा में पहली बार फ्लड लाइट्स में होगा ‘मास्टर फ्यूजन प्रीमियर हॉकी लीग’ का आगाज़

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ताजनगरी के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है! क्रिकेट के आईपीएल (IPL) की तर्ज पर अब आगरा के मैदानों पर हॉकी का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। शहर में पहली बार ‘आगरा हॉकी मास्टर फ्यूजन प्रीमियर लीग’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 25 मई 2026 से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट आगरा के खेल इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
तारीख: 25  से 29 मई
स्थान: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार
समय: शाम 7:00 बजे और रात 8:00 बजे (प्रतिदिन दो मुकाबले)

‘दूधिया रोशनी’ में चमकेंगे खिलाड़ी
आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि यह आगरा का पहला ऐसा हॉकी टूर्नामेंट होगा जो पूरी तरह फ्लड लाइट्स (Flood Lights) के नीचे खेला जाएगा। यह न केवल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक अनूठा रोमांच होगा। रोमांच को चरम पर ले जाने के लिए आयोजकों ने घोषणा की है कि प्रत्येक गोल होने पर ‘बॉन फायर’ जलाकर जश्न मनाया जाएगा।

नीलामी से बनी 6 धुरंधर टीमें
लीग की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस महाकुंभ में कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। अनुभवी मेंटर्स और मालिकों ने अपनी रणनीतियों से टीम को तैयार किया है।

टीम का नाम टीम ओनर / मेंटोर
शारदा शार्क शकील खान
प्रेम मोटर्स उत्कर्ष अग्रवाल
योद्धा फ्लिकर्स मनोज शर्मा
रॉयल एनफील्ड मनोज जादौन
जर्मन होम्यो मेडी डॉ. नकुल गौतम
बंसल ऐश टैग सजल गुप्ता

टीमों की पूरी स्क्वाड (एक नजर में)
शारदा शार्क: अजय सिंह राजपूत, गोपाल भगत, हेमंत शर्मा, रघु लोधी (GK), अभिषेक, विकास शर्मा, रवि प्रजापति, पप्पू चौहान, कुणाल सिंह।

प्रेम मोटर्स: राजीव सोई, शाहिद अंसारी, उपेंद्र कुशवाह (GK), मनीष प्रजापति, गुरप्रीत सिंह, सरवन, राहुल कुशवाह, सुमित कुमार, मनोज योगी।

योद्धा फ्लिकर्स: गौरव शर्मा, अमरजीत सिंह, राहुल कुशवाह (GK), फरमान, शिवम गौर, गर्जन सिंह, मोइन खान, शैलेश सिंह, पी वी रमन।
रॉयल एनफील्ड: धर्मेंद्र बघेल, रिंकू चौधरी (GK), गुलफाम, गौरव रौतेला, सूरज राजपूत, दिलीप शर्मा, प्रभदीप सिंह, राजवीर सिंह, धीरज मदान।

बंसल ऐश टैग यूनिफॉर्म: आमीन उल्लाह खान, अनमोल बघेल, नितिन सिंह, शाहरुख मालिक, प्रदीप कुमार, सकलैन खान, पवन, मो० खलील, कपिल वर्मा।

जर्मन होम्यो मेडी सेंटर: अमिताभ गौतम, अल्फ़ैज (GK), धर्मेंद्र बघेल, गॉडविन खजूर, दिनेश शर्मा, अनुज सिंह, मोहित सिंह, डॉ. जयशंकर यादव, नवल किशोर।

भव्य उद्घाटन और सहयोगियों की टीम
उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल के अनुसार, 25 मई को प्रतियोगिता का ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी होगा। इस लीग को सफल बनाने में के.पी. सिंह यादव, संजय नेहरू, एम.डी. अहमद खान, बंटी यादव, परमजीत सिंह, धर्मेश सिंह, और अमित दीक्षित, जैसे खेल जगत के दिग्गज दिन-रात जुटे हुए हैं।

ओर राजीव सोई जी ने इस स्लोगन के साथ हॉकी को आगे बढ़ाने का आह्वान दिया।
“आगरा की स्टिक अब रात के सन्नाटे में गोल की गूंज करेगी। यह सिर्फ खेल नहीं, आगरा के हॉकी प्रेम का उत्सव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *