
आगरा, 20 मई। ताज प्रेस क्लब के 36 साल के सफरनामे पर आधारित स्मारिका यादों के झरोखे से का विमोचन 23 मई शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान आगरा पर होगा। समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश श्रीमती बेबीरानी मौर्य होंगी । जबकि विशिष्ट अतिथि सांसद रामजीलाल सुमन, सेवानिवृत आईएएस अमल कुमार वर्मा, मनीष बंसल आईएएस जिलाधिकारी आगरा होंगे। वहीं अध्यक्षता कुलपति अंबेडकर विवि आगरा प्रोफेसर आशु रानी होंगी।
निवेदकों में यादों के झरोखे से ताज प्रेस क्लब के प्रधान संपादक गजेंद्र यादव, डा.महेश धाकड़ संपादक स्मारिका, आदर्शनंदन गुप्ता संपादक स्मारिका, राजीव सक्सेना संस्थापक अध्यक्ष, ताज प्रेस क्लब, सुभाष रावत संस्थापक महासचिव, एसपी सिंह संस्थापक सदस्य, पूर्व संपादक डीएलए, विनोद भारद्वाज पूर्व अध्यक्ष ,संस्थापक सदस्य, सुनयन शर्मा संस्थापक उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, अशोक अगिनहोत्री ताऊ संस्थापक सचिव, ओम ठाकुर, संस्थापक उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष ताज प्रेस क्लब, अनिल शर्मा पूर्व अध्यक्ष, मनोज मिश्र अध्यक्ष ताज प्रेस क्लब आगरा हैं। ताज प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यगण समारोह में आमंत्रित किये गये हैं।


