
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक-07.05.2026 को मथुरा जं0 पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी/धूम्रपान करने वाले यात्रियों के विरुद्ध किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया ।
उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक टिकट चैकिंग श्री आरoकेo सिंह के अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक श्री नागेन्द्र तिवारी, हेमंत अग्रवाल, संजय कनौजिया एवं के डी पांडेय सहित अन्य टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा, जिन्हें देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
उक्त जांच अभियान में 107 बिना टिकट यात्रियों से 90,760 रुपए तथा 167 अनियमित यात्रियों से 87,180 रुपए 02 यात्रियों को गंदगी फैलाने के कारण 200/- रु तथा 02 यात्रियों को रेल परिसर में धूम्रपान करने के कारण 200/- के जुर्माने सहित
कुल 278 यात्रियों से 1,78,340 रु का जुर्माना वसूल किया गया ।
जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, रेल परिसर में गंदगी/धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।


