
सचिव (पूर्णकालिक), पंकज कुमार-I, के द्वारा राजकीय संरक्षण गृह (महिला) का किया गया औचक निरीक्षण।
महिला संरक्षण गृह की सुविधाएं दुरुस्त, पॉक्सो मामलों में सहायक व्यक्तियों का होगा साक्षात्कार, लोक समाधान समारोह की तैयारी तेज
आगरा. 06.05.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में पंकज कुमार-I, सचिव(पूर्णकालिक), के द्वारा राजकीय संरक्षण गृह (महिला) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां निवासरत संवासनियों की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई । फिर भी संस्थान के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि संस्थान में समुचित साफ सफाई तथा किसी संवासनी को विधिक सहायता की आवश्यकता होती है तो उसका पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित संस्थान के प्रभारी को यह भी निर्देश दिए गए कि वे समय-समय पर नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त आज कलेक्ट्रेट, आगरा के सभागार में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) 2012 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण नियमावली, 2020 के अंतर्गत प्रकरणों में सहायक व्यक्तियों का साक्षात्कार जिलाधिकारी आगरा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मेरे अतिरिक्त, सदस्य के रूप में अतुल कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आगरा उपस्थित रहे।


