धौलपुर जंक्शन पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान, 99 अनधिकृत यात्रियों से 50,785 रुपए जुर्माना वसूला

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक  बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग  संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक-01.05.2026 को धौलपुर जं0 पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया । उक्त जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक टिकट चैकिंग आरoकेo सिंह के अतिरिक्त श्री प्रमोद कुमार चौहान सहित अन्य टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा।
उक्त जांच अभियान में 37 बिना टिकट यात्रियों से 20,035 रुपए तथा 61 अनियमित यात्रियों से 30,550 रुपए तथा रेल परिसर में गंदगी करने वाले 01 यात्री से 200 रुपए जुर्माने सहित कुल 99 यात्रियों से 50,785 रु का जुर्माना वसूल किया गया ।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी  संजय गौतम द्वारा बताया गया कि मंडल में इस प्रकार की जांच निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *