पेंशनर्स सेवा संस्थान की एक वृहद बैठक कोषागार, आगरा में हुई
आगरा, 1 मई। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान,आगरा की एक बैठक आज कोषागार,आगरा स्थित पैंशनर हाल में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन संयोजक वीर सिंह यादव द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान,उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री बी के तिवारी द्वारा बताया गया कि जयपुर में हुए अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के अधिवेशन में एक हाई पावर कमेटी बनाई गई है जो एक सप्ताह के भीतर आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने हेतु ठोस निर्णय लेगी। जिसमें समूचे देश में एक निर्णायक आंदोलन किया जाएगा तथा आगामी अक्टूबर माह में दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में 45 फीसदी ऐसे पेंशनर्स है जो केवल और केवल पेंशन पर ही निर्भर है,सरकार इनकी पेंशन को खत्म करेगी तो पेंशनर वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाना भी जानते है। प्रांतीय संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश देवेंद्र सक्सेना द्वारा केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम सरकार की पेंशन खत्म करने की किसी भी योजना को सफल नहीं होने देंगे।कार्यक्रम में सह संयोजक आबिद मोहम्मद खान,बनवारी लाल राजपूत, हरी कांत शर्मा,गोविंद राम,बलबीर सिंह,जमीर अहमद खान, नीरज जैन,कारण सिंह भारतीय,जगन सिंह इंदौलिया,मुकेश चंद अग्रवाल,विजय कुमार जैन,महावीर सिंह बघेल,विमल कुमार शर्मा,हरपाल सिंह,शिव कुमार गुप्ता,प्रवेश गुप्ता, रौटान सिंह,राजेंद्र सिंह यादव,महेश चंद खंडेलवाल,वी पी गौतम,भागराज सिंह,कुंवर स्वरूप शर्मा,वीरेंद्र सिंह,नंद किशोर शर्मा,सुदेश कुलश्रेष्ठ सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक में कासगंज से पधारे ख़ेम करण सिंह एवं विजय कुमार राजपूत भी सम्मिलित थे।


