अपर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के रूप में गिरीश कुमार गुप्ता ने संभाला पदभार

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 9 अप्रैल। आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर श्री गिरीश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया है।निवर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार के स्थानांतरण के उपरांत यह दायित्व श्री गिरीश कुमार गुप्ता को सौंपा गया है।श्री गिरीश कुमार गुप्ता भारतीय रेल भंडार सेवा (IRSS) के वर्ष 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा जयपुर से पूर्ण की है तथा रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव अर्जित किया है। इससे पूर्व वे Integral Coach Factory Chennai में मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे।पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने कहा कि वे आगरा मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, कार्यकुशलता में वृद्धि तथा रेल सेवाओं के निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

आगरा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री गुप्ता का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *