आगरा। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के कीठम-फरह रेल खण्ड पर स्थित फाटक सं०-514 ( किमी 1368/ 6A-A1) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 10.04.2026 से 11.04.2026 तक किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 10.04.2026 को सुबह 07:00 बजे से दिनांक 11.04.2026 शाम 09.00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या -513 एवं फाटक संख्या -515 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है |
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |


