साइबर ठगी से सावधान रहें पेंशनर्स, किसी भी अंजान कॉल को न उठाएं तथा किसी के द्वारा धमकाने या झूठा भय दिखाकर डराने पर ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और न ही किसी लालच में पड़ें- मुख्य कोषाधिकारी

Press Release उत्तर प्रदेश
आगरा.07.04.2026/मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती रीता सचान ने अवगत कराया है कि विगत दिनों साइबर ठगों द्वारा पेंशनर्स को डिजिटल अरेस्ट कर उनके खातों से लाखों रुपये विभिन्न अकाउंट्स में ट्रांसफर करा लिए गए। हाल ही में एक महिला शिक्षिका के खाते से भी 32 लाख रुपये ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत सभी पेंशनर्स को सचेत किया जाता है कि वे किसी भी अंजान कॉल को न उठाएं तथा किसी के द्वारा धमकाने या झूठा भय दिखाकर डराने पर ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और न ही किसी लालच में पड़ें। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें तथा पुलिस को जानकारी अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *