आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा है कि इनर रिंग रोड लैंड पार्सल इंटरचेंज जमीन वापसी मामले में अफसरों ने मनमानी की। किसानों के मुआवजे का घोटाला किया था। जब जांच हुई तो कुछ अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए गये। इनके सारे सुबूत लगाकर आयुक्त को सौंप दिए।
किसान नेता पूरण सिंह परिहार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण में कई किसानों ने साठ गांठ करके दो-दो बार मुआवजा लिया ।उसमें आधे -आधे का कमीशन का खेल हुआ था । तो अन्य किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया गया ।
किसान नेता दाताराम तोमर ने कहा कि तीसरे चरण का एलिमेंट बदल गया देवरी से सीधा बाद दक्षिणी बाई पास जोड़ दिया ।अब किसानों की जमीन वापस करो या आज की रेट का चार गुना ब्याज सहित मुआवजा दो नहीं तो किसान आर पार की लड़ाई लड़नें तैयार हो चुका है।
ताज सिटी आलू समिति प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने कहा कि किसानों ओर गरीब जनता की कोई नहीं सुन रहा। आलू उत्पादक किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने यूपी सरकार से कहा कि किसानों की नहीं सुनी तो किसान मजबूरन उग्र कदम उठाएंगे। मौके पर निरुत्तम शर्मा, श्रीभगवान शर्मा ,सत्यवीर ,बासुदेव कुशवाह ,डा महावीर सिंह चाहर ,सुरेंद्र कुमार ,शैलेंद्र सिंह चाहर ,वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र रावत ,हरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार ,कल्ला यादव ,विनोद कुमार ,सत्यप्रकाश सिंह ,मनोज शर्मा ,धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह त्यागी ,रामकुमार ,उदय वीर कुशवाह ,सत्य नारायण बघेल, कुलदीप यादव आदि किसान मौजूद थे।


