अंतर्राष्ट्रीय भगवान झूलेलाल मेला 26-27 अप्रैल को, होगा धमाकेदार मनोरंजन

Press Release उत्तर प्रदेश

जीआईसी ग्राउंड में मातृशक्ति बनेगी आयोजन की पहचान

आगरा। जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा 26 और 27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड शाहगंज में आयोजित होने वाला छठवां अंतरराष्ट्रीय झूलेलाल सांस्कृतिक मेला इस बार और भी भव्य, आकर्षक और यादगार होने जा रहा है। मेले को लेकर आयोजन समिति में जबरदस्त उत्साह है। सभी लोग तन मन धन से एकजुट हैं।
इस बार मेले की खास बात यह है कि जहां एक ओर जाने-माने रॉक स्टार्स अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, वहीं दूसरी ओर सिंधी समाज की पारंपरिक संस्कृति, भाषा और मनोरंजन और खानपान का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा। गीत-संगीत से सजी शामें और रंगारंग कार्यक्रम आगरा की फिजाओं को झिलमिला देंगी। मेले में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा जो युवाओं के लिए विशेष तौर पर एक यादगार लम्हा बनेगा।
आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सोमवार को स्वामी लीला साहब सत्संग हॉल पर आयोजित बैठक में मेले की विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मेला संयोजक कमल छाबड़िया ने बताया कि इस वर्ष मेले की सबसे बड़ी विशेषता मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी होगी। शहर की जानी-मानी महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं को आयोजन से जोड़ा गया है। उनकी ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व से मेला नए रंग और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
मेले में हर आयु वर्ग के लिए विशेष आकर्षण रखे गए हैं। बच्चों के लिए मनोरंजक झूले, बुजुर्गों के लिए संत दरबार और आध्यात्मिक वातावरण, महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और परिवारों के लिए स्वादिष्ट खानपान स्टॉल्स। भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी, महाकाल का दरबार, ऊंट की सवारी और अनेक मनमोहक झांकियां मेले की शोभा को चार चांद लगाएंगी।

प्रवेश नि:शुल्क एंट्री पास के माध्यम से होगा, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू और सुरक्षित बनी रहेंगी।

बैठक के दौरान गिरधारी लाल भगतयानी, सूर्य प्रकाश, जय प्रकाश धर्माणी, जितेंद्र त्रिलोकानी,सुनील करमचंदानी, भगवान दास आवतानी, जय कुमार मदनानी, सुशील नोतनानी, प्रकाश केसवानी, अंजू दयानी, ललिता करमचंदानी, सुंदरलाल हरजानी, किशोर बुधरानी, वासदैव गियामलानी, राज कुमार गुरनानी, के. लाल त्रिलोकानी, अनूप भोजवानी, मनीष हरजानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, सोनू मदनानी, खेमचंद तेजानी, आनंद नोतनानी, मनीष लालवानी, घनश्याम हेमलानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *