आगरा में प्रधानाचार्य परिषद का चुनाव: नरेंद्र लवानिया तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने, डॉ. जमीर महामंत्री चुने गये

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा में प्रधानाचार्य परिषद का चुनाव: नरेंद्र लवानिया तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने, डॉ. जमीर महामंत्री चुने गये

आगरा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की आगरा जनपद इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम में एक बार फिर संगठन की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन देखने को मिला। लगभग 90 प्रधानाचार्यों की उपस्थिति के बीच हुए इस चुनाव में नरेंद्र कुमार लवानिया लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि डॉ. मोहम्मद जमीर को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय बी.पी. सिंह एवं परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों व शिक्षाविदों द्वारा किया गया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षाविदों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए संगठित प्रयास बेहद आवश्यक हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें नरेंद्र कुमार लवानिया के नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. मोहम्मद जमीर को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लवानिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि साथियों का यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जिला महामंत्री डॉ. मोहम्मद जमीर ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और प्रभावी संचालन के लिए मुकेश शर्मा, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. अतुल जैन सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही परिषद को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 7 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मुकेश शर्मा एवं डॉ. मोहम्मद जमीर द्वारा किया गया। इस दौरान शैक्षिक संगोष्ठी में मदन मोहन शर्मा, अजय शर्मा, विशाल आनंद, शालिनी बंसल, पायल जैन, नरेंद्र देवू सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षकों में सुनील सिंह, नवीन मैसी, अंजलि का सम्मान किया गया, वहीं नव नियुक्त प्रधानाचार्यों—संध्या, मनोज, प्रतिष्ठा, संजय गर्ग, जगदीश, सोनवीर सिंह, जितेन्द्र शर्मा, बलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कमल सिंह, प्रीति नागपाल, जोसेफी, किरण सिंह, अजय शर्मा, बबलू चाहर, विजय कुमार चौहान आदि का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *