आगरा। हाल ही में नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा खेली गई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 1-1=2 कांस्य पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रचने वाले आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को वृन्दावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम पर कथावाचक महाराज अनिरुद्धाचार्य द्वारा अपने कर कमलों द्वारा 2 कांस्य पदक पहनाकर स्वागत एवं सम्मान कर आशीर्वाद देते हुए अपनी हार्दिक बधाई, शुभकामनाए दीं। साथ ही अपने उदबोधन में कहा,इसी प्रकार भविष्य में इंडिया,उत्तर प्रदेश,ब्रजक्षेत्र एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहें ।
उपरोक्त अवसर पर सीईओ संगीता शर्मा,अनीता शर्मा,भगवान दास शर्मा,रोहन शर्मा एवं मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे ।


