भदोही। प्राथमिक विद्यालय बिछियां एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछियां, डीघ, भदोही में आज वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड एवं लंच बॉक्स टिफिन ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह एवं ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार प्रधानाध्यापक के द्वारा पुरस्कार दिया गया।इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछियां में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड एवं स्कूल बैग योगेश कुमार तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।जिसमें प्रधान रवि कुमार, एसएमसी अध्यक्ष, राज बहादुर, राम मोहन, सलोनी गुप्ता, विनोद कुमार पाल, मंजू यादव, श्रेया मौर्या, प्रियंका आदि शिक्षक एवम बच्चे उपस्थित रहे।


