रामसेवक ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते दोहरे पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 24 से 28 मार्च तक मंगलौर ( कर्नाटक ) में सम्पन्न हुई सीनियर नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा के रामसेवक ने उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम की ओर से भाग लेकर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर एवं एक कांस्य पदक सहित दो पदक प्राप्त कर आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। रामसेवक का चयन विगत फरवरी माह में बरेली में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 74 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एवं स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब जीतने के बाद किया गया था । रामसेवक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर समाजसेवी एवं आगरा जिला पावरलिफ्टिंग संघ की संरक्षक श्रीमती नीलू धाकरे , डी एस धाकरे , आगरा जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश महाजन, उपाध्यक्ष राजीव सोई, देवेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंदेश्वरी किरन ,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गिरीश दिवाकर, सुभाष प्रताप,अशोक प्रधान , दीपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप शर्मा, दीपाली शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी हरदीप सिंह हीरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *