ब्लाक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु रैली/ प्रभात फेरी करना सुनिश्चित करते हुए कक्षा 6, कक्षा-9 एवं कक्षा -11 में प्रवेश लेने वाले वाले प्रत्येक छात्र- छात्राओं का नामांकन अधिकाधिक करायेंः सीडीओ

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 28.03.2026। विकास भवन आगरा में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की स्कूल चलो अभियान योजन्तार्गत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में निर्देश दिए गये कि जनपद में 06 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के उददेश्य से समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/ कम्पोजिट/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र नामांकन में वृद्धि एवं पंजीकृत छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु स्कूल चलो अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करें ।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह ब्लाक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु रैली/ प्रभात फेरी करना सुनिश्चित करते हुए कक्षा 6, कक्षा-9 एवं कक्षा -11 में प्रवेश लेने वाले वाले प्रत्येक छात्र- छात्राओं का नामांकन अधिकाधिक कराया जाना सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *