आगरा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह की सूचना अनुसार प्रदेश स्तरीय आमंत्रण महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता जो 22 से 24 मार्च तक गौतम बुद्ध नगर में व 24 से 26 प्रयागराज में आयोजित की गई। जिसमें आगरा की बालिकाओं ने दोनों ही जगह प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं की उपलब्धि पर आज स्टेडियम क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, कोच मनीष वर्मा,आगरा बास्केटबॉल के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल, शैलेंद्र सोनी, श्यामवीर सिंह, हरेंद्र प्रताप शर्मा, हिमांशु , हरीश, कन्हैया पाठक ने उज्जवल पहुंच की कामना की।


