ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के तहत चलती ट्रेन से गिरते यात्री की जान बचाई गई

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल विजय सिंह द्वारा साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक यात्री की जान बचाई गई। दिनांक 26.03.2026 को कांस्टेबल विजय सिंह, मथुरा जंक्शन पर एसीपी रोकथाम ड्यूटी के दौरान 16:00 से 24:00 बजे तक तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस को सीटी बजाकर सुरक्षित रूप से रवाना कराया जा रहा था।
ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गिरने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कांस्टेबल विजय सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल कार्रवाई की और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस साहसिक कार्य के लिए मौके पर उपस्थित यात्रियों द्वारा कांस्टेबल विजय सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उक्त यात्री को हल्की चोट आई थी, जिसने अपना नाम-पता बताए बिना धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।
रेलवे प्रशासन इस उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य के लिए कांस्टेबल विजय सिंह की सराहना करता है।

यात्रियों से अपील
रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। यह अत्यंत खतरनाक है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *