यमुना घाट पर प्लॉगरन ,70 किलो पॉलीथीन कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

—– युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, दशहरा घाट पर सफाई कर लोगों को किया जागरूक

आगरा। नगर निगम के स्वच्छता अभियान के तहत ताजगंज जोन के वार्ड 45 में यमुना नदी के दाऊ जी मंदिर स्थित दशहरा घाट और यमुना आरती स्थल वार्ड 65 पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्लॉग रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में नगर निगम की सहयोगी संस्था म्युज स्टडी एजुकेशन सोसाइटी की टीम के साथ बड़ी संख्या में महिला और युवाओं सक्रिय भागीदारी करते हुए घाटों की सफाई की और लोगों को नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
ताजगंज जोन के जेड एस ओ महेंद्र सिंह और एस एफआई योगेंद्र कुशवाहा और जेड एस ओ छत्ता आशुतोष वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में सहायक जोनल इंचार्ज अंकित कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने घाट क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित किया। प्लॉग रन गतिविधि के माध्यम से टीम के सदस्यों ने दौड़ते हुए घाट और उसके आसपास के क्षेत्र में पड़े प्लास्टिक व पॉलीथीन कचरे को उठाकर साफ-सफाई की। इस दौरान पचास किलो पालीथिन और प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को नदियों के महत्व के बारे में जागरूक करना, नदियों को कचरे से मुक्त करना तथा उनके प्राकृतिक प्रवाह को अविरल बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे यमुना नदी में कचरा न डालें और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। टीम के सदस्यों ने यह भी बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
इस अभियान में देवेश कुमार, अमर कुमार, गोविंद कुमार, बबलू, मनीष, अनमोल तिवारी, अश्विनी यादव और अमन सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। टीम के प्रयासों से घाट क्षेत्र साफ-सुथरा नजर आया और लोगों को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *