इंडियन फुटबॉल टीम के फाइनल ट्रायल के लिए आगरा मंडल के सात खिलाड़ी असम रवाना

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। आपको अवगत कराना है कि आगरा मंडल के 7 खिलाड़ी अविरल मिश्रा, अयान महाजन, शौर्य चौहान, शबाना, कनिका, वर्षा और साक्षी यादव न्यूज 9 इंडियन टाइगर्स एंड टाइग्रेसेस प्रोग्राम की टीम के फाइनल सलेक्शन जो कि 5 मार्च से 7 मार्च 2026 को कहानीकार स्टेडियम डिब्रूगढ़ असम में होने जा रहा है, में प्रतिभाग करेंगे। सलेक्शन के बाद टीम प्रतिभाग करने जर्मनी के लिए प्रस्थान करेगी।

अविरल मिश्रा, अयान महाजन दोनों ही दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा के छात्र हैं और अक्षय सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। कनिका, शबाना, वर्षा आगरा फुटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी है। साक्षी यादव एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच योगेश वर्मा से प्रशिक्षण ले रही है।

इस अवसर पर आगरा मंडल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *